*जिला मुख्यालय सरायकेला सहित विभिन्न क्षेत्र में गरज के साथ हुई बारिश, वज्रपात से एक की मौत*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला सहित विभिन्न क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के दौरान अपराहन को गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जो शाम तक छिटपुट जारी रहा।
हल्की आंधी बारिश के दौरान बिजली भी कड़की। आंधी बारिश के कारण राजनगर प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन की क्षति हुई है। सांदिरडीह ग्राम के गोडामारा टोला में घटना हुई है। एक पुआल की झोपड़ी के नीचे बैठे लोगों पर वज्रपात हुई (आकाशीय बिजली गिरा)। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके पिता एवं पुत्री घायल हुए। ग्रामीणों ने इन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने संजय देवगम को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता मिलु देवगम, पुत्री मुस्कान का इलाज चल रही है।
इस प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराना समय की मांग है।

Comments
Post a Comment