मुहर्रम जुलूस


*जिला मुख्यालय सरायकेला में निकला मुहर्रम जुलूस, रही सौहार्दपूर्ण माहौल*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला टाउन में निकला मुहर्रम जुलूस।

मुहर्रम जुलूस इमामबाड़ा से निकली और कालूराम चौक,पुराना बस स्टैंड एवं तय रूट होते हुए गुजरी। इस दौरान खिलाड़ियों ने चौक चौराहा में खेल करतब भी दिखाया। 

इससे पहले इमामबाड़ा में पगड़ी रस्म हुई। अंजुमन इस्लामिया कमिटी के अध्यक्ष जमील अहमद के नेतृत्व में सदस्यों ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अतिथियों में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जलेश कवि शामिल थे।

पूरे जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय रही और सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।

Comments