मत्स्य निदेशक एवं उपनिदेशक पहुंचे चांडिल



*सरायकेला: झारखंड मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार, उपनिदेशक शंभू प्रसाद ने किया चांडिल जलाशय एवं फिश फीड मिल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड के मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार एवं उपनिदेशक (मत्स्य) श्री शंभू प्रसाद सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल जलाशय एवं फिश फीड मिल का किया निरीक्षण।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने चांडिल बांध विस्थापित समिति एवं चांडिल स्वर्णरेखा मत्स्यजीवी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से भी मिले एवं उनके सुझाव और समस्या से अवगत हुए । उन्होंने चांडिल फिश फीड मिल का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी रोशन कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार तुरी एवं संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments