सरायकेला में जगन्नाथ रथ मेला समिति पुनर्गठित


*सरायकेला: रथ यात्रा मेला को लेकर जगन्नाथ रथ मेला समिति पुनर्गठित, मनोज बने अध्यक्ष, सफल आयोजन को लेकर बनी रणनीति*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: आगामी जुलाई में रथ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सरायकेला थाना चौक के निकट स्थित मौसी बाड़ी (गुंडिचा मंदिर) में जगन्नाथ रथ मेला समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति का पुनर्गठन हुआ और सर्वसम्मति से नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी समिति के अध्यक्ष चुने गए। 

जानकारी के मुताबिक पुनर्गठित समिति के उपाध्यक्ष भोला महांती एवं गोविंद साहू चुने गए। छोटेलाल साहू को सचिव एवं रूपेश साहू को सांस्कृतिक सचिव चुना गया। गुंडिचा मंदिर में श्री दारू ब्रह्मा की वेशभूषा (श्रृंगार) करने का दायित्व सुशांत महापात्र को सौंपा गया।

इसके अलावे मेला के सफल आयोजन के लिए चर्चा हुई और विभिन्न बिंदुओं पर रणनीति बनी।

बैठक में पुजारी ब्रह्मानंद महापात्र, वार्ड पार्षद गौतम नायक, सुमित महापात्र, दिनेश साहू, शुभम कर, मुकेश साहू,दीपक महतो, राजीव मिश्रा, अनूप साहू, कुणाल साहू, नेपाल मोदक, ऋतिक साहू, परेश मोदक, गौरांग आचार्य सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।

Comments