*सरायकेला: जिला में कृषि एवं संबद्ध योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को मिला हरी झंडी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय परिसर से डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ का शुभारंभ हुआ।
जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा के अलावे जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर डिजिटल बिरसा कृषि रथ को रवाना किया।
जानकारी के मुताबिक जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत का भ्रमण कर किसानों को योजना एवं आधुनिक कृषि पद्धति के संबंध में जागरूक करेगा।
जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल ने कहा कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त के आदेश अनुसार झारखंड डिजिटल कृषि रथ का परिचालन सरायकेला खरसावां जिले में किया गया। यह परिचालन दोनों अनुमंडल में किया जा रहा है। उद्देश्य है 15 दिनों के लिए सभी पंचायत कोवर करते हुए किसान संगोष्ठी करना और योजना के बारे किसानों को जागरूक करना है।

Comments
Post a Comment