सरायकेला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की पहल

 


*चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा पहली जुलाई से सरायकेला में शुरू होगी योग,औषधिदर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान शिविर*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा 15 दिवसीय योग,औषधिदर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान शिविर सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला में 1 जुलाई को शुभारंभ होगी।

यह शिविर प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का संचालन योग शिक्षक एवं आयुर्वेद के जानकार वैद्य किशोर मिश्रा द्वारा किया जाएगा।

उक्त सरायकेला चेंबर के अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। मौके में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, तनावपूर्ण जीवन शैली एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। योग,प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की दिशा दिखाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Comments