धार्मिक अनुष्ठान

 

 *सरायकेला: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई छत्र पूजन एवं यज्ञ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बने यजमान, पत्नी संग निभाई पूजा रस्म*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में छत्र पूजन एवं यज्ञ का आयोजन हुआ।

छत्र पूजन एवं यज्ञ में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनके धर्मपत्नी मीरा मुंडा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। विभिन्न क्षेत्र से आए पंडितों ने छत्र पूजन एवं यज्ञ की रस्म को पूरा किया।

कार्यक्रम में भाजपा के बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व अध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, रामनाथ महतो, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजीव सरदार, बॉबी सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के अलावे विशिष्ट जन, भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर कमिटी प्रशासन के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

Comments