*ओलंपिक दिवस में सरायकेला में क्रॉस कंट्री दौड़, डीसी ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, स्टेडियम में दिखा फुटबॉल खेल की झलक*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला में खिलाड़ियों ने लगाई क्रॉस कंट्री दौड़ और स्टेडियम में दिखा मैत्री फुटबॉल खेल की झलक।
यहां तक कि समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने भी ओलंपिक में भारत के बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
इससे पहले गेस्ट हाउस से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक करीब 3 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री रेस में जिला के विभिन्न क्षेत्र से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की उपस्थिति रही। इन अतिथियों ने सरायकेला गेस्ट हाउस से क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया।
खिलाड़ियों ने ओलंपिक के थीम संगीत पर दौड़ लगाई। यह रेस सर्किट हाउस रोड, गैरेज चौक से होकर सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचा। धावकों में प्रथम स्थान मिलन सोय, द्वितीय स्थान अनमोल हेंब्रम एवं तृतीय स्थान मुकेश कुमार ने हासिल किया।
इधर स्टेडियम में मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त की एवं खेल का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में चार पुरुष टीम एवं तीन महिला टीमों ने भाग लिया। दर्शकों ने इसका भरपूर आनंद उठाया।
महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की फाइनल में खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने राव एकादश दुगनी की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल की। पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल में एमएलसी भेलाईडीह की टीम ने आरएफटीसी खरसावां को हराया। अंत में विजेताओं को अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार मिला।
पूरे कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद दिलदार, सचिव सिकंदर महतो, जिला हॉकी संघ के सचिव अमित मोदक, जिला नेटबॉल के सचिव विष्णु उरांव, मॉडर्न पंथलोन के सचिव करमू मंडल, फुटबॉल के पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी,लखन सरदार,तीरंदाजी के बीएस राव, हिमांशु महांती सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी की सक्रियता रही।



Comments
Post a Comment