झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ

 

*झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सरायकेला में हुई बैठक, आगामी जिला सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सरायकेला खरसावां जिला मंत्री राजेश द्विवेदी के अध्यक्षता में आत्मा सभागार में बैठक हुई जिसमें आगामी जिला सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति।

जानकारी के मुताबिक बैठक में झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जिला सम्मेलन के आयोजन हेतु संभावित तिथि 12 जुलाई एवं अन्य विषयों पर चर्चा भी हुई।

बैठक में अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ, समाहरणालय, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कर्मचारी संघ, चिकित्सा संघ, जेएसएलपीएस संघ के सदस्य एवं अन्य विभागों के कर्मी अपने-अपने समस्या एवं उसके निदान हेतु चर्चा की। और उक्त संघ के जिला मंत्री से प्रत्येक महीना में एक बार संगठन का बैठक आयोजन हेतु अनुरोध किया। आगामी जिला सम्मेलन के सफल संचालन हेतु बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कमिटी तैयार की सहमति बनी।

बैठक में मलिंद्र नाथ पारित, विजय कुमार,संतोष कुमार साहू, कृष्ण चंद्र सोय, महेश चंद्र मुंडा, कामेश्वर पडिहारी, महेश पाणी, मंजीत कुमार सिंह, राजू महतो (जेएसएलपीएस), मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Comments