रायरंगपुर को मिला सौगात

 

*राष्ट्रपति, पीएम की उपस्थिति से रायरंगपुर में रहा उत्सव का माहौल, मिला योजनाओं का सौगात*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रायरंगपुर ओड़िशा में उत्सव का माहौल रहा।

ओड़िशा के पड़ोसी प्रदेश झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक यह चर्चा रहा कि आखिर बीजेपी की डबल इंजन सरकार ओड़िशा में क्या गुल खिला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायरंगपुर (मयूरभंज) में जनसभा को भी संबोधित किया और कहा विजन है पूर्वी भारत के विकास से भारत का विकास। ओड़िशा खुद बदलाव का साखी बन रहा है। उन्होंने कहा सरकार ने फैसला किया है पहाड़पुर गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। रायरंगपुर जनजातीय गवेषणा केंद्र, स्पोर्ट कंपलेक्स सहित सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं का भी शिलान्यास हुआ। उन्होंने लगी प्रदर्शनी में मुदल तसर का भी अवलोकन किया।

 इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Comments