*सरायकेला: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: मुहर्रम पर्व के शुभ अवसर पर शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरायकेला थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भरद्वाज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित।
बैठक में थाना क्षेत्र के सभी संप्रदाय के सदस्यों, गणमान्य, प्रशासनिक पदाधिकारीगण भाग लिए। बैठक में कई सदस्यों ने स्पष्ट किया कि आगामी 26 जून को टेंटोपोशी नारायणपुर क्षेत्र एवं 27 जून को सरायकेला टाउन में मुहर्रम जुलूस निकलेगा। मुहर्रम जुलूस निकालने वाले सदस्यों ने रूट चार्ट के बारे में भी बातें रखी। इस दौरान सदस्यों ने सरायकेला टाउन स्थित मस्जिद एवं इमामबाड़ा के पास और राजबंध स्कूल के पास बिजली पोल में लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने की सुझाव दिए। सुझाव के आलोक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भरद्वाज ने कहा कि जुलूस लाइसेंस जिस रूट के हैं, उसके अनुरूप ही हो। इससे पहले थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने जुलूस निकालने वालों से रूट चार्ट के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शांति समिति के सदस्यों एवं अन्य सभी गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मुहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में हर संभव मदद का आश्वासन दिए।बैठक में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, सरायकेला अंचल पुलिस निरीक्षक के अलावे नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता जलेश कवि, सरायकेला अंजुमन इस्लामिया कमिटी के अध्यक्ष जमील अहमद, सचिव शहजाद आलम,खलीफा शेख मुश्ताक, मंजर सावन, खलील अहमद, प्रेम अग्रवाल,सुधीर महतो, सुमित चौधरी, कई पंचायत के मुखिया आदि उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment