*भाजपा के साइलेंट पॉलिटिकल वार से कांग्रेस खा गया मात, बैजनाथ के अलावे परिमल भी जीते*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: राज्यसभा के दो सीटों के लिए झारखंड में खेला हो गया। भाजपा के साइलेंट पॉलिटिकल वार से जहां निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी का जीत का रास्ता बनी वहीं इंडिया गठबंधन में अंतकलह उजागर होने लगी है।
सूत्रों के मुताबिक तीन उम्मीदवार मैदान में थे। 56 विधायक वाले इंडिया गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा थे। जीत के लिए प्रत्येक को 28 वोटों की आवश्यकता थी।
24 विधायक वाले एनडीए गठबंधन ने प्रत्यक्ष अपनी उम्मीदवार नहीं दी। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी का समर्थन किया। एनडीए ने अपने साइलेंट पॉलिटिक्स के जरिए इंडिया गठबंधन को मात दे दिया। जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने भी अपनी बहुमूल्य वोट लिए भविष्य की रणनीति तय किया। करीब 81 विधायकों ने मताधिकार का उपयोग किया।
सूत्रों ने यह भी बताया कि कुल तीन वोट रिजेक्ट हुआ। इसमें दो वोट एनडीए का एवं एक वोट कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)का बताया जाता है। जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम ने 31 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि दूसरे सीट में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी ने 28 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा 19 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस सहित महागठबंधन में खलबली मच गई है। इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) पर इसका असर पडना तय है।

Comments
Post a Comment