झारखंड कृषि व्यापार मेला

 *रांची में आयोजित झारखंड कृषि व्यापार मेला में पहुंच रहे हैं किसान, सीएम हेमंत सोरेन ने किया मेला का उद्घाटन, दिए किसानों को संदेश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड की राजधानी रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला का लाभ उठाने में किसान मशगूल हैं।

मंगलवार को इस मेला का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने मेला का अवलोकन किया एवं किसानों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेती बाड़ी की इतिहास को बयां करते हुए कहा कि कृषि ऐसा क्षेत्र है जहां न कोई जात देखता ना धर्म ना पंथ देखता है। इसलिए इस पर गर्व होना चाहिए। 

उन्होंने सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी को लेकर बहुत बड़ी चुनौती होने जा रही है। इसलिए किसान जल संचयन कार्य को अविलंब शुरू कर दें। खेती बाड़ी में जल संचयन कार्य प्रारंभ करें। आने वाले पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कृषि केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि हर परिवार का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने बिरसा हरित ग्राम का जिक्र किया। उन्होंने किसानों के लिए विशेष पटल का जिक्र किया। और कहा कि किसान अपना सुझाव इस पर दर्ज कर सकते हैं। 

आयोजित तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेला शुभारंभ के मौके पर कृषि मंत्री शिल्पि नेहा तिर्की, सांसद, मंत्री,विधायक के अलावे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चेयरमैन, संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विभिन्न जिला से आए किसानों की उपस्थिति रही।

Comments