*सरायकेला: नशा मुक्त रथ को डीसी ने दिखाया हरी झंडी, कर्मियों को दिलाई शपथ, नुक्कड़ नाटक के जरिए राजनगर में भी चला जागरूकता कार्यक्रम*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: निषेध मादक पदार्थ के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध संचालित नशा मुक्त अभियान के तहत जिला मुख्यालय सरायकेला सहित विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम हुई। समाहरणालय परिसर में हुई कार्यक्रम में पदाधिकारी,कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने इन्हें शपथ दिलाया। साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाया। "नशा मुक्त जीवन हो हमारा" का संदेश लिए नशा मुक्त रथ लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला नशा मुक्त बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने की अपील की।
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि नशे की समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार एवं समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता ही नशा के विरुद्ध सबसे प्रभावी माध्यम है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने कहा कि समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इधर मिली जानकारी के मुताबिक निषेध मादक पदार्थ के विरुद्ध 10 जून से 26 जून तक संचालित राज्य व्यापी जागरूकता अभियान तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 26 मई से 26 जून तक आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधि क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के टीटीडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम के दौरान नाटयकर्मियों ने अपने कलात्मक अभिनय से निषेध मादक पदार्थ एवं तंबाकू उत्पाद के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास की।



Comments
Post a Comment