*सरायकेला: आजसू का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूती पर रही फोकस, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश के समक्ष सैकड़ो ने थामा आजसू का दामन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में आजसू पार्टी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक सह सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर पार्टी का बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाने सहित संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी के सभी इकाइयों का पुनर्गठन करना है। कोशिश है टीम कोल्हान बनकर आने वाले समय पर न केवल संगठन को सशक्त बनाएगा बल्कि जनता के आकांक्षा उम्मीद का नेतृत्व करने का काम करेगा। उन्होंने कहा झारखंड को सही दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आजसू स्थापना दिवस पर 22 जून को धन्यवाद में जनाक्रोश मार्च का आवाह्न किया गया है।
इसके अलावे रांची में 5 जुलाई को प्रदेश महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण में आजसू का बड़ा योगदान है। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और महिला समूह के गठन में आजसू की अहम भूमिका रही है। इसके अलावे युवा आजसू सम्मेलन 7-8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा। संगठन का उद्देश्य को पूरा करना लक्ष्य है। और पार्टी इस पर काम कर रही है।
मौके में ओडिशा,केन्दुझर से आए सैकड़ो लोगों ने आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष आजसू का दामन थामा। मौके में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आजसू का सदस्यता ग्रहण करने वालों का हौसला बढ़ाया।
बैठक में पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, रवि शंकर मौर्य, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, चंद्रगुप्त सिंह, नंदलाल बिरूवा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नंदू पटेल, केंद्रीय सदस्य समीर शेख, मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी दिनेश चंद्र बोईपोई, चंद्र मोहन सिंह, दुर्गा चरण महतो आदि ने संबोधित किया। अंत में अंगूर महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



Comments
Post a Comment