एडीसी पहुंचे ईचागढ़


 *सरायकेला: अपर उपायुक्त जयवर्धन ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के अपर उपायुक्त जयवर्धन ईचागढ़ पहुंचे एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने निरीक्षण कर अंचल में संचालित विभिन्न राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक कर सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि लगान वसूली में प्रगति लाएं। पंजी 2 के संधारण एवं सुधार तथा अर्जित भूमि से संबंधित लंबित नामांतरण मामले के निष्पादन करने का भी निर्देश दिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए। साथ ही तीनों बिंदुओं पर 15 दिनों के भीतर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि अभिलेख से संबंधित कार्यों में शत प्रतिशत पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिलेखों के अद्यतनकरण, राजस्व संग्रहण में वृद्धि‌ एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिए। 

इस दौरान अंचलधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति रही।

Comments