*सरायकेला: लोग गर्मी से रहे परेशान, नहीं रहा बाजार में चहल-पहल, हो रही जलवायु परिवर्तन की आभास*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में लोग गर्मी से परेशान रहे,यहां तक कि तापमान में वृद्धि के कारण बाजार में चहल पहल नहीं रहा।
दिन भर मौसम गर्म रहने के साथ-साथ आकंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। सूरज ढलते ही शाम से लोगों ने थोड़ी सी राहत महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहा। झारखंड के राजधानी रांची हो या विभिन्न जिला में गर्मी का असर रहा।
सूत्रों के मुताबिक झारखंड में भी जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को महसूस किया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने मौसम में बढ़ रही बदलाव को लेकर सतर्क किया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रशांत महासागर में एक सुपर अलनीनो तेजी से बन रहा है। जिसके जुलाई तक विकसित होने की संभावना है। यह जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को बढ़ा सकती है। जिससे वैश्विक तापमान रिकार्ड स्तर तक पहुंच सकता है। यह स्थित हवाओं और वायुमंडल में होने वाली बदलाव पर निर्भर करेगी। तेजी से गर्म हो रहा उष्ण कटीय प्रशांत महासागर बड़ी घटना की ओर इशारा करता है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने कहा है कि जुलाई तक एलनीनो के बनने की 80 प्रतिशत संभावना है। अलनीनो क्षेत्र में समुद्र तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
वायुमंडल में हो रही इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। इसकी आभास अभी से हो रहा है।

Comments
Post a Comment