विश्व पर्यावरण दिवस


*सरायकेला: डीसी ने वृद्धाश्रम में किया वृक्षारोपण, वृद्धजनों का बढ़ाया उत्साह, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला के उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह ने समाहरणालय के निकट साहिबगंज गांव में स्थित वृद्धाश्रम परिसर का निरीक्षण किया तथा केंद्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर भी उपस्थित थे।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं एवं केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में वृद्धजनों द्वारा की जा रही सब्जी खेती का भी निरीक्षण किया एवं सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे इस सकारात्मक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक, सुरक्षित एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में संवेदनशीलता एवं सहभागिता को भी सुदृढ़ करते हैं।

Comments