*सरायकेला: डीडीसी रीना हांसदा ने की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने जिले के चयनित आकांक्षी प्रखंड सरायकेला, गम्हरिया एवं कुकड़ू में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधि, योजना एवं निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, पशुपालन, पेयजल एवं स्वच्छता वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना विकास तथा अन्य निर्धारित संकेतकों से संबंधित उपलब्धियों एवं प्रगति की समीक्षा हुई। विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संकेतकों में सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में शौचालय, पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए। संबंधित विभागों को नियमित रूप से ग्राम स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पोषण दिवस (भीएचएसएनडी) का आयोजन सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम केवल रैंकिंग में सुधार तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य आम जन के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना तथा विकास के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वित लक्ष्य आधारित एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने का निर्देश दिए।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, उपनिदेशक आत्मा श्री विजय कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी,जेएसएलपीएस के डीपीएम, संबंधित प्रखंड के एमओआईसी, सीडीपीओ, प्रखंड समन्वयक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment