*सरायकेला: तम्बाकू निषेध एवं नियंत्रण हेतु डीसी नितिश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: तम्बाकू निषेध एवं नियंत्रण संबंधी जागरूकता अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाया।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग (जिला स्वास्थ्य समिति) द्वारा संचालित यह जागरूकता रथ एक महीने तक जिले के विभिन्न प्रखंड, ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव, तम्बाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधान तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी देगा।
उपायुक्त ने सभी नागरिकों से तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने, तम्बाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार एवं समाज को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने की अपील की है।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति रही।
जागरूकता रथ के जरिए यह संदेश दिया जा रहा था कि "जिंदगी चुने, तम्बाकू नहीं"।

Comments
Post a Comment