किसानों को निर्धारित समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की पहल


*सरायकेला: जिले में खाद दुकानों का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, स्टॉक एवं अभिलेखों का किया जांच, दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला में किसानों को निर्धारित समय पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशनानुसार पदाधिकारियों ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण।


जानकारी के मुताबिक अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने सरायकेला टाउन में खाद दुकान का निरीक्षण किया। बीडीओ यस्मिता सिंह भी निरीक्षण अभियान में सक्रिय दिखे।

निरीक्षण के दौरान खाद दुकानों में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, स्टॉक पंजी, विक्रय पंजी, भंडारण व्यवस्था, दर सूची, अन्य आवश्यक अभिलेखों का जांच किया जा रहा था।

इसी क्रम में चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया। निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर दुकानदारों को दिशा निर्देश मिला।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी अपील किया गया कि उर्वरक क्रय के दौरान रसीद अवश्य प्राप्त करें। किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित प्रखंड अथवा जिला को दें।

Comments