*अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने सरायकेला में किया पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक रजिस्टार उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की एवं पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनों के हित के प्रति संवेदनशील है। आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आवश्यकता अनुसार ही ईंधन क्रय करें। किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि किसी प्रकार की समस्या अथवा अनियमितता की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं।


Comments
Post a Comment