डीसी नितिश कुमार सिंह ने की समीक्षात्मक बैठक

 *सरायकेला:डीसी ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण को लेकर की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक 7 मई को हुई इस बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग को लंबित राजस्व वसूली मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संग्रहण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने वाणिज्य कर विभाग आदित्यपुर एवं चांडिल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निबंधन विभाग को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन एवं राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन के अलावे मोटरयान अधिनियम के प्रावधान अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला खनन पदाधिकारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश मिला। उपायुक्त ने कहा कि खनिज संसाधनों से संबंधित राजस्व हानि को रोकने हेतु विभागीय समन्वय के साथ नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बदलते मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हेतु विशेष कार्य योजना तैयार करने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता सरायकेला एवं आदित्यपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने पैजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को भी निर्धारित समयानुसार पेयजल आपूर्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित हेतु भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए। 

नगर विकास विभाग के पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति,पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई एवं कचरा उठाव की व्यवस्था नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री, विद्युत चोरी तथा अन्य राजस्व प्रभावित करने वाली गतिविधि के विरुद्ध संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने हेतु उन्होंने दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को उन्होंने राजस्व संग्रहण संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन नियमित उपलब्ध कराने तथा लक्ष्य आधारित कार्य संस्कृति अपनाने हेतु दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता चांडिल,भूमि सुधार उपसमाहर्ता सरायकेला, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments