*महंगाई के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष झामुमो ने दिया धरना, किया आवाज बुलंद,कहा-केंद्र सरकार महंगाई पर लगाएं रोक*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।
धरना कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार को चेताना चाहते हैं कि महंगाई पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के महंगाई से आम जनता,छोटे व्यवसायी परेशान हैं।
कार्यक्रम में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, गणेश चौधरी, अमित महतो, भोगलु सोरेन, उमेश भोल, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, कृष्णा राणा, तपन कामिला, सुधीर महतो, झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य आदि कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल थे।

Comments
Post a Comment