*भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण के नेतृत्व में बिजली, पानी संकट के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में दिया धरना, खाली मिट्टी घड़ा फोड़ कर जताया आक्रोश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में बिजली, पानी संकट के खिलाफ राज्य सरकार को नींद से जगाने के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में किया आक्रोश प्रदर्शन।
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष हुई धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा पानी, बिजली समस्या को लेकर यह आक्रोश प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गई है। सरकार के नुमाइंदे गांव में घूम घूम कर देख लें। मां बहने कहां से जल संग्रह कर रही हैं। पानी,बिजली जनता की समस्या है, जिसको लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने सभी खराब चापाकल,सोलर नलकूप एक सप्ताह में ठीक कराने की मांग की है।
कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में जनता के प्रति जिम्मेदार विपक्ष के नाते सड़क से सदन तक जन मुद्दा को उठा रही है। बिजली की आंख मिचोली से जनता परेशान है। 24 घंटा बिजली नहीं मिलती। बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि, नल जल को लटकाने भटकाने जैसे स्थिति। गांव में जनता को पानी नहीं मिल रहा उसका विरोध करने आए हैं। मौके में कार्यकर्ताओं ने खाली मिट्टी का घड़ा फोड़ कर आक्रोश प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, रमेश हांसदा, बाबी सिंह, राकेश मिश्र, बलदेव मंडल, आदित्यपुर मेयर संजीव सरदार, सरायकेला भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, बद्रीनारायण दारोघा, लिपू महांती, मुरली प्रधान, मंटू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment