तीन राज्यों में जीत से भाजपाईयों में खुशी की लहर


*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया सम्मानित, जिला मुख्यालय सरायकेला में भी दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: पुडुचेरी,असम, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसको लेकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सम्मानित किया। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में इनका जो मार्गदर्शन मिला विजय में बहुमूल्य है। उन्होंने तीन राज्य पश्चिम बंगाल,पुडुचेरी, असम में भाजपा का जीत के लिए कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को हृदय से अभिनंदन किया। और कहा हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में 293 में से 207 सीटें भाजपा ने जीता। यहां तक कि भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। नंदीग्राम सीट से पिछले बार भी शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री रहे टीएमसी लीडर ममता बनर्जी को हराया था। इस बार भी नंदीग्राम सीट से पवित्रा कर को हरा कर शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की है। साथ ही भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से हार गए। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा के रमेश हांसदा ने अपने अनुभव को बयां किया। और कहा उत्साह तो पश्चिम बंगाल में देखने लायक है।

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर झारखंड में भी चारों ओर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यहां तक कि जिला मुख्यालय सरायकेला में भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, चौक चौराहा पर पटाखे फोड़े, लोगों के बीच मिठाइयां बांटी एवं खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" का नारा लगाया।

 कार्यक्रम में बीजू दत्ता, सुदीप पटनायक, बलदेव मंडल, बद्री नारायण दारोघा, राजकुमार सिंह, अभिषेक आचार्य, सुमित चौधरी,माइकल महतो, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments