राजनगर सीएचसी में जच्चा बच्चा मौत का मामला


*सरायकेला:जच्चा बच्चा मौत के मामले में डीसी ने की जांच कमिटी गठित, कहा- सभी तथ्यों का गहन परीक्षण करें*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला के राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान विनीता नामक स्त्री एवं उसके नवजात शिशु (जच्चा बच्चा) की मौत के मामले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की जांच कमिटी गठित।

गठित कमिटी में सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह, सरायकेला सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रीति माझी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक गठित कमिटी द्वारा उपायुक्त नितिश कुमार की उपस्थिति में सीएचसी राजनगर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया गया। उपायुक्त ने सीसीटीवी की फुटेज जांच करने तथा सभी तथ्यों का गहन परीक्षण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments