स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की नियुक्ति हेतु हुई परीक्षा


 सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु हुई परीक्षा में पहुंचे डीसी नितिश कुमार सिंह और परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनयम, लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) सहित विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु एनआर स्कूल परीक्षा केंद्र में आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 305 अभ्यार्थियों में से 219 अभ्यार्थियों की उपस्थिति रही।

परीक्षा के दौरान जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह पहुंचे एवं परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्था, अभ्यार्थियों हेतु उपलब्ध कराई गई बैठने की व्यवस्था, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधा तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारीयों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस की भी सक्रियता रही।

 जानकारी के मुताबिक 86 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी निगरानी, वीडियो रिकॉर्डिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Comments