"हमारा जनगणना, हमारा विकास"


*सरायकेला: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता वाहनों को अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार एवं डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की ने दिखाया हरी झण्डी।

जानकारी के मुताबिक दोनों जागरूकता वाहन आगामी 7 दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडलों के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर जनगणना 2027 से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। तथा आम जन को जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर जनता से भी अपील की गई कि जनगणना संबंधी जानकारी प्राप्त करें तथा जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।" हमारा जनगणना, हमारा विकास" के संदेश के साथ जिला वासियों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गयी। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कमलेश कुमार दास सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति रही।

Comments