साप्ताहिक जनता दरबार


*सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजन हुआ जिसमें उन्होंने जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों से क्रमवार मिले एवं उनकी समस्या शिकायत सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अनुकंपा आधारित मामले। झारखंड आंदोलनकारी पेंशन अविलंब भुगतान के मामले, राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सीजूलता एवं जाम्बनी में वंचित घरों को नल जल योजना से जोड़ने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध रूप से पत्थर एवं बालू भंडारण कर वन भूमि एवं वृक्षों को क्षति पहुंचाने के मामले सहित विभिन्न आधारभूत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त मामलों में से कई का त्वरित निष्पादन हुआ। शेष मामलों को उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जांचोंप्रांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Comments