जनजातीय गरिमा उत्सव


*सरायकेला: पीवीटीजी समूहों के लिए लगी विशेष जागरूकता शिविर*

*दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: प्रचंड गर्मी में भी जिला प्रशासन की सक्रियता से सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत भवन में जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित।

आयोजित शिविर में पंचायत के मुखिया भी उपस्थित थे। पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव के लोग शिविर में पहुंचे थे। शिविर में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड,आधार, आयुष्मान कार्ड, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं के बारे में लोग जानकारी प्राप्त करने में सक्रिय दिखे।

सूत्रों के मुताबिक सरायकेला खरसावां जिले के 9 प्रखंडों में अभियान के तहत शिविर लगी थी। अंतिम दिन भी 20 पंचायतों में शिविर लगी। राजनगर के गम्हरिया पंचायत में भी शिविर लगी थी। सरायकेला के ईटाकुदर पंचायत में लगी शिविर में 144 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 96 मामलों का निष्पादन हुआ। इन शिविरों में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रहा।

Comments