एसआईआर अभियान में बूथ की ओर रहा मतदाताओं का रूख


*सरायकेला: बूथों में हुई अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित, मतदाता मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराने में दिखे सक्रिय*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथों पर अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित हुई।

यहां तक कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 348 में भी लोग अनमैप्ड मतदाता सूची देखने पहुंचे थे। जिन मतदाताओं का नाम अनमैप्ड मतदाता सूची में है उन्हें बीएलओ से संपर्क करते देखा गया। बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराने में सक्रिय दिखे।

सूत्रों के मुताबिक खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अलावे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न बूथों पर अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित हुई। इसको लेकर मतदाताओं की रुख प्रचंड धूप में भी बूथ की ओर रहा।

Comments