सड़क दुर्घटना रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क


*सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह पहुंचे राजनगर,रुंगटा प्लांट परिसर सहित आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह राजनगर प्रखंड पहुंचे और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं क्षेत्र में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने निरीक्षण के दौरान रुंगटा माइंस प्राइवेट लिमिटेड के चालियामा स्टील प्लांट परिसर एवं आसपास क्षेत्र में भारी वाहनों का संचालन, पार्किंग व्यवस्था तथा विगत एक माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालियामा का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

 बैठक एवं निरीक्षण के दौरान एसडीओ अभिनव प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला उद्योग महाप्रबंधक रविशंकर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, यातायात निरीक्षक श्री राजू, संबंधित पदाधिकारी, संस्था के प्रतिनिधि, उपस्थित थे।

Comments