*अवैध बालू खनन के विरुद्ध ईचागढ़ थाना क्षेत्र में चला औचक निरीक्षण अभियान, संभावित मार्ग अवरुद्ध*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला में नदी घाटों से अवैध बालू खनन के विरुद्ध प्रशासन सक्रिय है।
यहां तक कि प्रशासन ने नदी घाटों में औचक निरीक्षण भी चला रखा है। जानकारी के मुताबिक जिला खनन विभाग एवं ईचागढ़ थाना के संयुक्त नेतृत्व में स्वर्णरेखा नदी के सोडो, जारगोडीह, पुरानडीह,वीरडीह बालू घाटों में औचक निरीक्षण अभियान चला। अभियान के दौरान संभावित अवैध परिवहन मार्गों की पहचान हुई। नदी तट से गुजरने वाले ऐसे मार्गों पर ट्रेंच का निर्माण कर मार्ग अवरुद्ध करने में प्रशासन जुटी थी।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधि किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Comments
Post a Comment