सरायकेला में आंधी तूफान

 

*जिला मुख्यालय सरायकेला में आई आंधी तूफान से जनजीवन रहा अस्त व्यस्त, दुकानदार की गुमटी पर गिरी पेड़*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में अपराह्न को आई आंधी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

यहां तक कि सरायकेला अंचल एवं सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुरानी डेली सब्जी मार्केट स्थित देवदार का पेड़ इस आंधी तूफान से गिर गई। घटना के दौरान सब्जी मार्केट में चहल-पहल नहीं थी। हालांकि सब्जी बेचने वाले तूफान से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। जबकि कुछ जाने की राह में थे कि पेड़ की डाली गिरी जिससे उन्हें हल्की चोटें आई। पेड़ गिरने से प्रदीप साहू नामक व्यक्ति का फल दुकान (गुमटी) टूट कर बिखर गई। बाद में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, अंचल, नगर पंचायत कर्मी भी पहुंचे और स्थिति को देखा एवं आपदा पीड़ितों को ढांढस बधाया।

दूसरी ओर शाम ढलते ही बिजली की आंख मिचोली से प्रचंड गर्मी में जनजीवन परेशान रहा।

Comments