आपदा प्रबंधन समिति

 

*सरायकेला: अपर उपायुक्त जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित,60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का हुआ निर्णय*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसींग के माध्यम से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें 60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का निर्णय हुई।

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान जिला में विभिन्न प्रकृतिक आपदाओं से संबंधित आवेदनों की समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटना से संबंधित 12,अतिवृष्टि से संबंधित 45,अतिवृष्टि से घर गिरने से मृत्यु 01,पानी में डूबने से मृत्यु 02,सर्प दंश से मृत्यु 01,तथा आंधी तूफान से पेड़ की डाली गिरने से मृत्यु 01 मामले सहित कुल 62 मामलों पर विचार हुई। मामलों पर बिंदुवार चर्चा के उपरांत 62 मामलों में से 60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का निर्णय हुई। दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण संबंधित अभिलेख पूर्ण करते हुए पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश मिला। 

बैठक के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने निर्देश दिया कि नियमानुसार आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित अनुग्रह अनुदान राशि का लाभ मृतक के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,नगर निकाय क्षेत्र के मेयर/अध्यक्ष,सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल एसडीओ,सभी सीओ,समिति के सदस्य,संबंधित विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments