आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में बढ़ रही राजनीतिक तपिश
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: प्रचंड गर्मी में झारखंड की राजनीति में राज्यसभा के दो सीटों के लिए होने वाली चुनाव को लेकर राजनीतिक तपिश बढ़ रही है।
पूर्व सीएम राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के निधन के कारण एक सीट खाली हुई। जबकि सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म होनी है। इसके कारण दूसरी सीट खाली होने वाली है।
सूत्रों के मुताबिक इन दोनों सीटों पर झामुमो ने दावा शुरू कर दिया है। जबकि कांग्रेस भी इसमें एक सीट पर झामुमो के सहयोग से जीत के लिए मुहिम तेज कर रखा है।
जबकि बीजेपी झारखंड में विधायक कम रहने के कारण साइलेंट पॉलिटिकल वार के जरिए राज्यसभा सीट अपने ओर लाने के फिराक में है। स्थिति यह है कि 81 सदस्य विधानसभा सीट में जेएलकेएम के 01 विधायक है। इंडिया गठबंधन (यूपीए) के झामुमो का 34 विधायक है, कांग्रेस का 16 विधायक, राष्ट्रीय जनता दल का 4 विधायक एवं सीपीआई माले का 2 विधायक है।
जबकि एनडीए गठबंधन में भाजपा का 21 विधायक है। आजसू का 01 विधायक, एलजेपी का 01 विधायक, जेडीयू का 01 विधायक है। राज्यसभा का एक सीट जीतने के लिए 28 मत की आवश्यकता है। एनडीए के पास 24 विधायक है। जीत के लिए भाजपा (एनडीए)क्या गुल खिलाएगी यह साइलेंट है।
इसी तरह कांग्रेस, सीपीआई माले, आरजेडी मिलाकर कुल 22 विधायक है। झामुमो का 34 विधायक है। राज्यसभा का एक सीट झामुमो आसानी से जीत सकता है। दूसरे सीट के लिए खेला होने वाला है।हालांकि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद राजनीतिक हलकों में राजनीतिक तापमान बढ़ रही है।

Comments
Post a Comment