निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की पहल


*सरायकेला: जिले के चांडिल में एसडीओ विकास कुमार राय ने किया अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने खाद की कालाबाजारी एवं डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री रोकथाम को लेकर अपने कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि खाद दुकानदार निर्धारित दर सूची एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी दुकान में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उर्वरक खरीदने वाले किसानों को रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बिना वैध अभिलेख एवं लाइसेंस के किसी भी प्रकार का उर्वरक विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित खाद दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग करने, औचक निरीक्षण एवं स्टॉक सत्यापन करने का निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कहा गया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। 

बैठक में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, खाद दुकानदारों की उपस्थिति रही।


Comments