*जिला मुख्यालय सरायकेला में रोजगार मेला आयोजित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला नियोजनालय सह मॉडल केरियर सेंटर सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न औद्योगिक एवं निजी संस्थानों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
जानकारी के मुताबिक रोजगार मेला में जिले के विभिन्न प्रखंड, अंचल से बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में पहुंचे थे।
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रुंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, अमलगम स्टील, छवि कंस्ट्रक्शन, मेटेल्सा इंडिया लिमिटेड, बी एन महिंद्र ट्रैक्टर्स सहित 20 संस्थानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थानों द्वारा सरायकेला खरसावां जिला,चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति हेतु कुल 336 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

Comments
Post a Comment