*सरायकेला: अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने गम्हरिया सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न वार्डों,औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनरल वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया।
अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए साफ सफाई,दवा उपलब्धता,अभिलेख संधारण एवं सभी व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिन्हित बिंदुओं के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने का निर्देश दिए।

Comments
Post a Comment