जिला जल एवं स्वच्छता समिति

 

*सरायकेला: डीसी ने की विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित।

जानकारी के मुताबिक बैठक में विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने खराब चापाकलों एवं जलमीनारों का शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। साथ ही पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन करने तथा छुटे हुए सभी ग्राम टोला को नल जल योजना से अच्छादित कर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने यह भी दिशा निर्देश दिए कि ड्राई क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को पेयजल संकट की सामना न करना पड़े।

इसके अलावा बैठक में उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी डीडीसी सह डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments