रोजगार मेला

 

जिला नियोजनालय सरायकेला में 13 को रोजगार मेला

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मई को पूर्वाहन 10:00 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला में रोजगार मेला का आयोजन होगा।

रोजगार मेले में अमलगम स्टील, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बी एन ट्रैक्टर्स, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन, एके एंटरप्राइजेज मयंक एंटरप्राइजेज सहित प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियां भाग लेंगे।

क्वालिटी इंस्पेक्टर, एपीडी इंजीनियर, सेफ्टी सुपरवाइजर, फर्नेस ऑपरेटर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समेन टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक,स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड, एवं ड्राइवर सहित विभिन्न पदों पर रिक्तियों की खबर है।

आयु 18 से 45 वर्ष तक के 8वीं पास, 10वीं पास, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं एमबीए इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यार्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेला में भाग ले सकता है।

चयनित अभ्यार्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा 15 से 45 हजार तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाने वाला है। इसके अतिरिक्त नि:शुल्क बस सेवा, कैंटीन सुविधा, पीएफ, ईएसआईसी, इंसेंटिव अन्य लाभ भी मिलने वाला है। जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने जिले के सभी योग्य अभ्यार्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेला में भाग लेकर रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।

Comments