23 को सरायकेला खरसावां जिला के मतदान केंद्रों में होगी अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित


*सरायकेला:एसआईआर का सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर)अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभाकक्ष में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का नियमित सुपरविजन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी मतदाताओं से भी अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व के मतदाता सूची में मैप नहीं हुआ है तो 23 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पहुंचकर सूची में जांच करें तथा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

बताया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड के निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सभी तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 23 मई को‌ अनमैप्ड इलेक्टर लिस्ट (अनमैप्ड मतदाता सूची) प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तहत की जा रही है।

बैठक में खरसावां विधानसभा निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला विधानसभा निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, ईचागढ़ विधानसभा निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ चांडिल विकास कुमार ‌राय‌ के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments