जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति

 

 *सरायकेला: दिशा की बैठक में पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, किया विभिन्न योजना प्रगति का समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा,स्वास्थ्य, समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, मनरेगा पथ निर्माण विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पहले बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं विद्युत से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उठाया गया।

बैठक में सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद जोबा माझी,विधायकगण, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी,समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Comments