*राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव को लेकर डीसी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश *
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव की तैयारी का समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक समीक्षा के दौरान आयोजन की रूपरेखा,आधारभूत व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम की साफ सफाई सहित कई निर्देश दिए। बताया गया कि राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजित होगा। व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर बैठक में बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्राथमिकता दिया जाए। पद्मश्री सम्मानित कलाकार सहित सभी कलादलों को सम्मानित किया जाए । बैठक में छऊ नृत्य से संबंधित पारंपरिक पूजा पाठ एवं धार्मिक परंपराओं की मूल भावनाओं को अक्षुण रखने पर बल दिया गया ।
बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश , नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment