सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व


*सरायकेला में भक्ताओं ने निभाई शुभ घट का रश्म, एसडीओ ने की छऊ नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन, रहा भक्ति उल्लास का माहौल*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान के तहत भक्ताओं ने शुभ घट का रश्म पूरा किया।

इससे पहले भक्तगण खरकाई नदी के माजणा घाट पहुंचे। स्नान के बाद झरझर की पूजा अर्चना की। मान्यता है कि भरत मुनि ने पृथ्वी में नृत्य शिक्षा देने के लिए और असुरों से रक्षा हेतु इंद्रदेव की स्मरण की थी। परंपरा के अनुरूप भक्त श्रद्धालु पूजा अर्चना के बाद शुभघट झरझर लिए बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में भगवान शिव (जगत नर्तक) का आवाह्न की। पूजा अर्चना कर शुभ घट का रश्म निभाया। विभिन्न जाति के लोग इसमें शामिल थे। इस दौरान भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

दूसरी ओर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में छऊ नृत्य प्रतियोगिता हुई। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण छऊ नृत्य मंडलियों ने भाग लिया।

चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में भाग लेने के लिए चयन हेतु आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा कई उत्कृष्ट नृत्य मंडली का चयन हुआ। चयनित नृत्य मंडली 11 अप्रैल से शुरू होने वाली मुख्य कार्यक्रम में नृत्य प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, समन्वयक अविनाश कवि, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती, रूपेश साहू आदि सहयोग में सक्रिय दिखे।

Comments