उत्कल गौरव मधुसूदन दास विचार मंच सिंहभूम


*सरायकेला: मंच ने मनाया उत्कल गौरव दिवस, स्वावलंबी बनने का दिया संदेश*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: उत्कल गौरव मधुसूदन दास विचार मंच सिंहभूम द्वारा सरायकेला पाटरा साई के निकट उत्कल गौरव मधुसूदन दास जयंती उत्सव आयोजित।

मंगलवार को हुई उक्त जयंती उत्सव में मंच से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्कल गौरव मधुसूदन दास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। 

कार्यक्रम में काशी साहू कॉलेज के प्रोफेसर मनोज महापात्र ने उत्कल गौरव मधुसूदन दास के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा मधुसूदन दास ने ओड़िया जाति का भाषा संस्कृति एवं आर्थिक विकास को लेकर जीवन में तत्पर रहे। उन्होंने अपने कार्य संस्कृति से ओड़िया जाति को स्वावलंबी बनने का भी प्रेरणा दी। उत्कल गौरव के जयंती पर उनके कृतित्व से प्रेरणा लेने का दिन है। 

इससे पहले सिंहभानु सिंहदेव के कर कमलों से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। मौके में इन्हें एवं प्रोफेसर महापात्र को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जगत किशोर शामल, कार्तिक परिच्छा, पंचानन राउत‌, प्रदीप सिंहदेव आदि विभिन्न क्षेत्र से आए मंच से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Comments