*सरायकेला: स्ट्रीट वेंडर्स का सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज ने दिया संदेश, वेंडर्स को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला अंतर्गत टाउन हॉल में स्ट्रीट वेंडर्स सम्मेलन आयोजित।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा आयोजित सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में वेंडर्स की उपस्थिति रही। सम्मेलन में स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकार, सुविधा, सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। फुटपाथ, सार्वजनिक स्थान, सड़क किनारे अस्थाई स्टॉल, ठेला लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स ने अधिकार, सुविधा को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में एलडीएम वरुण चौधरी भी पहुंचे एवं स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वेंडर्स आसानी से ऋण प्राप्त कर अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकते हैं। और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी स्ट्रीट वेंडर्स को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नगर पंचायत उन्हें पहचान व सम्मान देने की दिशा में कार्य कर रही है। इस प्रकार वेंडर्स को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शहर की साफ सफाई बनाए रखना, निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाना तथा अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में सहयोग करना उनकी जिम्मेदारी होगी।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कहा कि वेंडर्स की हितों की रक्षा के लिए नगर पंचायत प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपील की कि वेंडर्स नियमों का पालन करें और शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन बबन सिंह ने किया।
कार्यक्रम में सीएमएम मनी मुकुंट सोरेन, कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज खाखा, दुर्गेश शर्मा, सूरज कुमार, प्रहलाद कुमार साहू, रोहित कुमार साहू, बजरंग महांती, रत्नेश्वर पटनायक, विशाल सिंहदेव एवं स्ट्रीट वेंडर्स की उपस्तिथि रही।


Comments
Post a Comment