विद्या भारती के अंतर्गत शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं


*सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए हुई बैठक, प्रबंध समिति, आचार्यों ने बताया विद्यालय की हुनर*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में शिक्षण पद्धति संस्कृति वातावरण अनुशासन व्यवस्था तथा समग्र विकास की अवधारणा से अवगत करने के लिए नए प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों का बैठक आयोजित हुई।

बैठक विधिवत वंदना के बाद शुभारंभ हुई। बैठक के दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने विद्या भारती के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्या भारती अंतर्गत शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहती बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक,मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास पर समान रूप से बल दिया जाता है।

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यालय के साथ सतत संवाद बनाए रखें। विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो ने भी अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं,सहयोगात्मक वातावरण एवं पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शिक्षक रंजन आचार्य,शिक्षिका आरती ने भी विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। तथा अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास की। अभिभावकों ने मार्गदर्शी बैठक के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। अंत में रोज दीदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Comments