*सरायकेला: जिला मुख्यालय से गांव तक चला जागरूकता अभियान,मलेरिया समाप्ति हेतु लिया संकल्प*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: विश्व मलेरिया दिवस पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में हुई कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया की समाप्ति हेतु लिया संकल्प।
सिविल सर्जन सरयू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में डीएस डॉ नकुल चौधरी, स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातकूम, कुचाई सहित विभिन्न गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चला। बताया गया कि मच्छर को पनपने से रोकें। मच्छरदानी का उपयोग करें। घर के आस-पास सफाई रखें। जल जमाव नहीं होने दें। जमा पानी में मलेरिया मच्छर (मादा एनोफिलीज) पनपता है। और मलेरिया फैलता है। रोग के कारण लक्षण एवं बचाव के उपाय भी जागरूकता अभियान में फैला। विभिन्न कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी मलेरिया के खात्मा के लिए संकल्प को दोहराया। सूत्रों के मुताबिक पिछले साल जिला में 2,12,223 लोगों की मलेरिया जांच हुई। जिसमें 2,238 चिन्हित हुए थे। उसमें कुचाई का 1095 मरीज थे।
विश्व मलेरिया दिवस पर कुचाई में भी जागरूकता अभियान चली।


Comments
Post a Comment